अमरोहा: जोया टोल पर कर्मचारियों की लापरवाही से NH-9 पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, भीषण गर्मी में कई लोग बेहोश हुए
Amroha, Amroha | Jun 26, 2026 अमरोहा के जोया टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से नेशनल हाईवे-9 पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों की लापरवाही और धीमी टोल वसूली के कारण स्थिति बिगड़ गई। देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। भीषण गर्मी और उमस में घंटों फंसे रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।