नावकोठी: नावकोठी थाना चौक के पास 12वीं और 10वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
नावकोठी थाना चौक के निकट 12वीं और 10वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता विकास कुमार ने किया। मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने प्रखंड के टॉपर 10 बच्चों सहित 100 बच्चों को प्रशस्ति पत्र मेडल मोमेंटो डायरी कलम आदि देकर सम्मानित किया।