आगामी 11 मई से 16 मई तक कराईकेला में होने वाले बैसाखी मेला को लेकर बुधवार शाम कराईकेला बाजार परिसर में बैठक हुई। बैठक के दौरान मेला के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इस दौरान सर्व सहमति से कमेटी का भी विस्तार किया गया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष दीपू नायक, जगदीश नायक, अंगद नायक, नंदू नायक, बबलू नायक ,शिवम नायक व अन्य मौजूद थे।