सिहाड़ा ग्राम में पिछले पांच दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। गुरुवार दोपहर भी तीन ग्रामीण महिला ने उसी इलाके में बालाजी क्रेशर के पास दो तेंदुए घूमते हुए देखे। वन विभाग ने उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। लेकिन उनका मानना है कि जिन्हें ग्रामीण तेंदुआ समझ रहे वह लकड़बग्घा हो सकता है।