आरोन: सराई गांव में जमीन बंटवारे के लिए 70 वर्षीय बुजुर्ग ससुर पर बहू ने किया फावड़े से जानलेवा हमला, ससुर घायल मामला दर्ज
आरोन थाना के सराई गांव में बहू ने ससुर पर जमीन बंटवारे के लिए जानलेवा हमला कर दिया। 8 जून को दर्ज मामले में फरियादी 70 वर्षीय बुजुर्ग ससुर नथुआ अहिरवार ने पुलिस को बताया, बीती रोज बहू किरणबाई ने जमीन में हिस्सा मांगा मैंने कहा कर्ज देने के बाद बटवारा करूंगा। इसी पर फावड़े से हमला किया बचाने आई सास मुन्नी बाई को भी पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।