बालाघाट: बालाघाट जिले में 216 मिमी बारिश, सिरका नाले में बहे शिक्षक का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते अब तक औसतन 216 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख विभाग के अनुसार यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। वैनगंगा नदी का जलस्तर 12 फीट तक पहुंच गया है हालांकि तटीय इलाकों में फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है। इधर किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरका नाले में रविवार को एक शिक्षक बह गया था।