लोहारू: लोहारू में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
खाद्य एवं पूर्ति विभाग लोहारू की टीम ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाते हुए पुलिस बल के सहयोग से लोहारू व ढीगावा क्षेत्र के विभिन्न होटल व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी लोहारू श्री अजय कुमार ने किया। छापेमारी के दौरान कुल 29 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।