लोहारू: ₹350 करोड़ के फसल बीमा क्लेम घोटाले पर सांसद जयप्रकाश से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल, लोकसभा में उठेगा मुद्दा
भिवानी-दादरी जिले में हुए 350 करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम घोटाले के खिलाफ चल रहे आंदोलन की श्रृंखला में अखिल भारतीय किसान सभा एवं फसल बीमा क्लेम आंदोलन संयोजक मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री जयप्रकाश से उनके हिसार स्थित निवास स्थान पर मुलाकात कर उन्हें इस गंभीर घोटाले से अवगत कराया।