जशपुर: खूंटीटोली में सुशासन शिविर: गांव में ही समाधान, सैकड़ों ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं
सुशासन तिहार 2026 के तहत कांसाबेल विकासखंड के खूंटीटोली में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। मंगलवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किय