गुमला: मचान से कूदते ही युवक नीचे रखे टांगी पर गिरा, पैर की चार उंगलियां कटीं
Gumla, Gumla | Apr 25, 2026 सदर थाना क्षेत्र के तेलगांव निवासी सुकरा नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुकरा नायक अपने घर के बाड़ी में पुआल रखने के लिए मचान बना रहा था काम समाप्त करने के बाद वह मचान से नीचे कूद गया, लेकिन नीचे रखा टांगी वह देख नहीं पाया और सीधे उसी पर गिर पड़ा। हादसे में उसके दाहिने पैर की चार उंगलियां कटकर अलग हो गईं। घटना के बाद वह खून से लथपथ हो गया।