राजनगर: राजनगर पुलिस ने नकली सोने के सिक्कों से ₹5 लाख की ठगी का किया खुलासा, 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, फरियादी निशांत सोनी निवासी राजा मार्केट राजनगर ने थाना राजनगर में शिकायत दर्ज कराई थी राजनगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बब्बू अहिरवार जिला बांदा, रामकेश अहिरवार जिला पन्ना, कमलेश आदिवासी और मनोज विश्वकर्मा जिला छतरपुर के निवासी शामिल हैं।