मौजमाबाद: हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से की अपील, दिया महत्वपूर्ण संदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हीटवेव को लेकर आमजन को बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ती है और इस मई के महीने में गर्मी और ज्यादा तीव्र हो जाती है. ऐसे में उन्होंने आमजन से कहा है कि वह अपना ध्यान रखें. साथ ही पशु पक्षियों के लिए पानी और चुगगे की व्यवस्था करें.