जौनपुर: स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षा से जोड़ने का लिया संकल्प
जौनपुर जिले में विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर