जहानाबाद: नगर थाना के सामने भाड़े को लेकर ऑटो चालक और बिजली मिस्त्री में मारपीट, वीडियो वायरल
जहानाबाद: नगर थाना के सामने शनिवार को भाड़े के विवाद में एक ऑटो चालक और थाना परिसर में बिजली मरम्मत का कार्य कर रहे मिस्त्री के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय शनिवार शाम करीब 4 बजे भी बना हुआ है।