पटियाली कोतवाली पुलिस ने अशोकपुर जाने वाले मोड़ के समीप से चेकिंग के दौरान जनता के सहयोग से एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम शिवम यादव पुत्र उमेश चंद्र है। आरोपी गंजडुंडवारा के विकास नगर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।