पटना ग्रामीण: पटना में सांसद चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना, पीएम मोदी से मिली योजनाओं की गिनाईं उपलब्धियां
पटना में सोमवार की सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय विपक्ष सिर्फ राजनीति करता है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दौरे पर बिहार को नई सौगातें देते आए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी पटना एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। चिराग ने बताया कि बिहार को दो AIIMS मिले हैं।