महावन: यमुना एक्सप्रेसवे पर कंजौली घाट के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के कंजौली घाट के समीप रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रविवार की सुबह किसी काम से आगरा के लिए जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर मौत हो गई पुलिस ने सब पोस्टमार्टम कराया