बिहार: बाबा मणिराम के दरबार में लगी हाजिरी, डीएम-एसपी ने लंगोट अर्पित कर मांगा जिलेवासियों के सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Bihar, Nalanda | Jul 30, 2026 आषाढ़ गुरु पूर्णिमा से एक सप्ताह तक शहर के ऐतिहासिक बिहार शरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा पर लगने वाला लंगोट अर्पण मेला शुरू हो गया। सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बाबा मणिराम के पवित्र लंगोट को थाल में सिर पर रखकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। जहाँ विधि-विधान से लंगोट अर्पित कर उन्होंने जिलेवा