Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
image
image
image
image
image

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन औरंगाबाद:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दया शंकर सिंह, बारुण प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद सुरेश गुप्ता एवं आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की। मंच संचालन टी. एन. यादव तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक श्री चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर. बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी. के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

MORE NEWS

नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का मन औरंगाबाद:पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीनगर के विधायक श्री चेतन आनंद थे, जबकि उनकी धर्मपत्नी डॉ. आयुषी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर औरंगाबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दया शंकर सिंह, बारुण प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव, दाउदनगर के शिक्षाविद सुरेश गुप्ता एवं आनंद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की। मंच संचालन टी. एन. यादव तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में विधायक श्री चेतन आनंद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं संस्कार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने नवोदय विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं भारतीय परंपरा पर आधारित गीत, नृत्य और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे अतिथियों ने सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर. बी. सिंह, प्रमोद यादव, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी. के. गुप्ता, सुराज नंदन, रीता गौड सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। - Aurangabad News