हुज़ूर: भोपाल में कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन,दलित उत्पीड़न के विरोध में सीएम हाउस घेरने जा रहे थे प्रदर्शनकारी
Huzur, Bhopal | Aug 27, 2024 मध्यप्रदेश में दलित वर्ग के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग आंदोलन कर रहा है। भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अरेरा हिल्स पुलिस थाने के सामने रोक लिया। पुलिस ने उन्हें वापस लौटने की हिदायत दी| नहीं मानने पर पुलिस वाटर कैनन चलकर प्रदर्शनकारियों को हटा रही है|