हुज़ूर: भोपाल महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की।
Huzur, Bhopal | Aug 27, 2024 भोपाल महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में पेंडिंग शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को कॉल करके जल्दी निराकरण करने को कहा। भोपाल के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से महापौर ने मोबाइल पर अफसरों को कॉल करके निर्देश दिए। यहां महापौर ने 'महापौर महिला हेल्पलाइन' की समीक्षा की और हर विभाग के जिम्मेदारों को कॉल करके पेंडिंग शिकायतों के बारे में बताया।