हुज़ूर: भोपाल में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया समर्पण,महावीर सिंह एडिशनल एसपी का बयान
Huzur, Bhopal | Aug 27, 2024 पिपलानी इलाके में एक युवक ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद उसने पिपलानी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस के अनुसार दिलीप मेहरा लेबर कालोनी में रहता है और फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी करीब छह साल पहले छाया मेहरा से शादी हुई थी।