बैराड़: बैराड़ में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 2 साल से चला रहे थे धंधा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी 3500 रुपए प्रति ग्राम में स्मैक खरीदकर 10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेच रहे थे पिछले दो साल से इस अवैध कारोबार में लिप्त थे।पुलिस ने दोनो लोगो से कुल 55.99 ग्राम स्मैक की कीमत करीब 11.5 लाख रुपए आंकी गई है। जहा मंगलवार दोपहर 3 बजे न्यायालय पेश किया।