पाली पंचायत में सफाई और सामग्री ख़रीदी के नाम पर लाखों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि सरपंच और सचिव ने मिलीभगत से फर्जी बिल लगाकर भारी भ्रष्टाचार किया। इस पूरे मामले की शिकायत पाली उपसरपंच ने कलेक्टर को की है, जिसके बाद प्रकरण की जांच बिजावर जनपद में लंबित है। शनिवार शाम 4:30 बजे यह जानकारी सामने आई।