पनागर: बरेला पुलिस की कार्रवाई: 114 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर फरार
थाना बरेला के अंतर्गत गौर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम सालीवाड़ा में दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को दबोचा है। रज्जन डेयरी के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर विलियम पॉल (66 वर्ष) नामक व्यक्ति देशी शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर