महाराजगंज: बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर बाइक सवार युवक से हुई मारपीट, पुलिस को देख भागे आरोपित
9 जून मंगलवार की दोपहर 12 बजे कस्बे चौराहे पर एक बाइक सवार युवक को उसके गांव के ही दो-तीन लोग मारने पीटने लगे। जिसे देखकर चौराहे परअफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच रही थी तभी आरोपित देखते ही फरार हो गए। मारपीट की मुख्य वजह नहीं मालूम हो पाई है। परंतु मुख्य चौराहे पर मारपीट का मामला पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करता है।