फरसाबहार: नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म: आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, फरसाबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुनकुरी ने आरोपी गजाधर पैंकरा (62), निवासी बनगांव, को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64(2)(ट) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज था। था