राजातालाब: प्रतापपुर शीतला धाम में दर्शन-पूजन करने आई महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुईं
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित शीतला धाम में गुरुवार सुबह लगभग 06 बजे से ही पूर्णिमा के अवसर पर भव्य और विशाल मेले का आयोजन हुआ, जहां तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने शीतला माता के दर्शन-पूजन किए।