हनुमानगढ़: सिविल डिफेंस स्वयंसेवक भर्ती का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, एडीएम ने इसी सप्ताह परिणाम जारी करने का दिया आश्वासन
नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) स्वयंसेवक भर्ती का अंतिम परिणाम शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर भाजपा नेता आशीष पारीक के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा उम्मेदी लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द अंतिम चयन सूची जारी करने की मांग की गई।