परिहार: एमडीएम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, परिहार के दो प्रधानाध्यापकों पर 4.23 लाख रुपये का जुर्माना
परिहार प्रखंड में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में कथित अनियमितता सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या कागजों पर दर्ज कर योजना की राशि निकासी करने का मामला पकड़ा गया। इसके बाद मध्य विद्यालय अन्दौली हिंदी और मध्य विद्यालय अन्दौली उर्दू के प्रधानाध्यापकों पर कुल 4 लाख 23 हजार 621 रुपये का आर्