गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गांव रामपुर-शाहपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग व जमकर पथराब हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में डालते हुए पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज की और हमलावर हो गए थे।