सागर नगर: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में मनाया गया भव्य दीपोत्सव
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संभागीय भाजपा कार्यालय को रंग-रोगन,आकर्षक विद्युत सजावट,रंगोली और पुष्पमालाओं से भव्य रूप से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार की शाम 6:30 बजे जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेन्द्र जैन पंचायत