सांगानेर: जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे में वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया
जयपुर की बजाज नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी ललित चौहान और आलोक उमरवाल को गिरफ्तार कर पांच बाइक बरामद की है।