मनेर: मनेर के विभिन्न गांवों में मद्य निषेध विभाग व मनेर पुलिस ने छापेमारी कर किया 53 लीटर शराब बरामद, 700 लीटर किया शराब नष्ट
Maner, Patna | Apr 23, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवो में मद्य निषेध विभाग और मनेर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 53 लीटर देसी शराब को बरामद किया है। 700 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। छापेमारी को लेकर घण्टो शराब कारोबारियों के बीच हडक़ंप मची रही।