बहरोड़: बहरोड़ में तूफान का तांडव: 70 बिजली पोल और 25 ट्रांसफार्मर गिरे, ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान
Behror, Alwar | Jun 12, 2026 बहरोड़ गुरुवार शाम बहरोड़, नीमराना और मांढण क्षेत्र में आए तेज तूफान,ओलावृष्टि और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई 31 मिलीमीटर बारिश ने बिजली व्यवस्था, कृषि और यातायात को झकझोर कर रख दिया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे धराशायी हो गए और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रातभर कई गांव अंधेरे में डूबे रहे।