शुजालपुर: शुजालपुर में पेपर लीक व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
शुजालपुर। सिटी काली माता मंदिर चौराहे पर रविवार शाम ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट (NEET) पेपर लीक मामले और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।