सैफई: वियारी भटपुरा में गुमशुदा पिता की तलाश करके निराश हुए बेटे ने थाने में गुमशुदगी की करवाई दर्ज
Saifai, Etawah | Aug 9, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत वियारी भटपुरा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध मूलचंद पुत्र हुकुमचंद बीती 1 अगस्त को घर से कहीं चले गए। जिसके बाद से लगभग एक सप्ताह तक खोजबीन करने के बाद जब उनका पुत्र दीपक निराश हो गया। तो आज उसने सैफई थाने में गुमशुदा की दर्ज करवाते हुए पुलिस से पिता को खोजने की गुहार लगाई है।