सगड़ी: पोखरा में शिक्षोन्नयन संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, क्रीड़ा के विजेताओं को किया गया सम्मानित
Sagri, Azamgarh | Apr 15, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया शिक्षा क्षेत्र के पोखरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को शिक्षोन्नयन संगोष्ठी और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक रहे । जबकि विशिष्ट अतिथि हरैया खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राय और शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह रहे ।