पंचकूला: सेक्टर 5 में आयोजित सरस मेला पंचकूला 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 4 मार्च को परेड ग्राउंड सेक्टर- 5 में आयोजित सरस मेला पंचकूला-2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी देते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा सरस मेला का आयोजन सेक्टर- 5 में 1 मार्च से 12 तक किया जाएगा।