पंचकूला: निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक शाखा की प्रारम्भिक परीक्षा सम्पन्न हुई: उपायुक्त
उपायुक्त ने सेक्टर 1 में जानकारी देते हुए बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) की प्रारम्भिक परीक्षा सम्पन्न हुई। पंचकूला के 9 स्कूलों में 16 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी। कुल 2880 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान को परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।