पंचकूला: हरयोली में स्थित कोल्ड स्टोर के ट्रांसफार्मर पर गिरी आसमानी बिजली, वीडियो आया सामने
पंचकूला जिला के गांव हरयोली में स्थित है मेहता कोल्ड स्टोर के सामने लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरने का मामला आज सामने आया है। बिजली के ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरने के कारण कई लोगों के घर में रखे उपकरण भी हाई वोल्टेज के कारण खराब हो गए। वहीं बिजली विभाग के द्वारा भी बिजली को ठीक करने के लिए कार्य किया जा रहा है।