पंचकूला: सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम द्वारा सेक्टर 8 दि लावण्या बार में छापेमारी कर प्रतिबंधित हुक्के किये बरामद,मामला दर्ज
सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम के द्वारा सेक्टर 8 दि लावण्या बार में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित हुक्के बरामद किए है। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 8 में दि लावण्या बार में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है और मौके पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।