पंचकूला: सेक्टर 25 के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी में दहेज के लाखों रुपए लोटाकर 101 रुपए लेकर शादी कर मिसाल कायम की
सेक्टर 25 के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादी में दहेज के लाखों रुपए लोटाकर 101 रुपए लेकर शादी कर मिसाल कायम की।दुल्हे को शादी के दौरान शगुन के तौर पर दहेज में 21 लाख रुपए दिए गए थे ।शादी के दौरान लाखो रुपये का शगुन लौटाने का वीडियो भी सामने आया है । दूल्हा सीमंत चौहान निवासी सेक्टर 25 के रहने वाले है और समाज को एक बडा संदेश दिया है कि दुल्हन ही दहेज है।