पंचकूला: हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर भाजपा हासिल करेगी जीत, पिंजौर में हरियाणा पुलिस के पूर्व DGP बलजीत सिंह ने दिया बयान
भाजपा ने पिंजौर में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस के पूर्व DGP बलजीत सिंह संधू ने शनिवार को शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने का लक्ष्य रखा है।