थूबोन आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने सोमवार को दोपहर लगभग तीन बजे आदिवासी कुपोषित बच्चों को मोरिंगा पाउडर पिलाया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।विधायक ने कहा— कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे, यही हमारी प्राथमिकता है।