मोठ: मोठ कटरा बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लाखों की दुकान को राख कर दिया, मचा हड़कंप
Moth, Jhansi | Jul 6, 2025 मोठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार में रविवार सुबह एक किराना दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है, जब अधिकांश लोग अपने रोजमर्रा के कामों में जुटे ही थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुकान में पहले हल्की चिंगारी उठी और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास के दुकानदार