हनुमानगढ़: जंक्शन में ट्यूबेल से तार चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का कोर्ट से रिमांड मंजूर, 5.5 किलो चोरीशुदा तार बरामद
जंक्शन स्थित एक खेत से ट्यूबेल की तार चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े 5 किलो चोरी सुदा तार भी बरामद कर ली है। इस संबंध में लखबीर सिंह निवासी सतीपुरा ने हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था।