गोपालगंज: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित, नल जल योजना के तहत लगे नल की मरम्मती का छाया रहा मुद्दा
सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी ने नल जल योजना के तहत लगे सभी नल की मरम्मती कराने का निर्देश दिया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की समस्या से जिला अधिकारी को अवगत कराने का भरोसा दिया।