अकलतरा: कटघरी गांव के जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने दो भैंसों को पेड़ से बांधा, भूख और प्यास के कारण दोनों भैंसों की हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, कटघरी गांव के रवि कुमार यादव ने बताया कि वह दो भैंस को चरने के लिए बांधा खेत की तरफ छोड़ दिया था। घर लाने के लिए खेत तरफ गया तो उसे भैंस नहीं मिली थी। आस-पास में खोजबीन करने पर भी दोनों भैंस का पता नहीं चल सका। गांव के जंगल में जाकर देखने पर दोनों भैंस पेड़ से बंधी मृत हालत में पड़ी मिली। अज्ञात व्यक्ति ने दोनों भैंस को पेड़ से बांध दिया था।