दंतेवाड़ा: गांजा मामले में जेल भेजे गए पत्रकारों को मिली जमानत,दंतेवाड़ा से पत्रकार बप्पी राय ने जताया समर्थन के लिए आभार
दक्षिण बस्तर के चार पत्रकारों को एक साजिश के तहत फंसाते हुए गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चारों पत्रकार बीते 25 दिनों से जेल में थे। अब इनकी जमानत हो गई है और गुरुवार को वे जेल से रिहा हो गए। पत्रकार बप्पी राय, शिवेंदु त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह व मनीष सिंह रेत तस्करों के खिलाफ रिपोर्टिंग करने कोंटा गए हुए थे।